गरीब कैसे बने।
प्रिय पाठको नमस्कार
आज तक आप सभी ने इंटरनेट पर ऐसी तमाम वीडियो और ब्लोग्स देखे -पढ़े होंगे। जिसमें आपको बताया जाता है, कि अमीर कैसे बना जाए और अमीर बनने की क्या-क्या आदतें हैं। वो सब सिर्फ आर्थिक रूप से अमीर बनने के लिए बनाए गए हैं।लेकिन आज के इस ब्लॉग में हम आपके लिए लेकर आ रहे हैं, एक ऐसा तथ्य जिसमें आपको बताया जा रहा है। कि गरीब कैसे बने यह आपको बिल्कुल अजीब लग सकता है। लेकिन इसमें जो आपको बताया जा रहा है, वह आपकी कुछ आदतें जो आपको गरीब बना देती है गरीब शब्द का अर्थ यहां पर आर्थिक रूप से गरीब नहीं है, बल्कि इसके साथ-साथ मानसिक रूप से और सामाजिक रूप से और सभी प्रकार के तरीकों से आप सभी गरीब बन सकते हैं तो चलिए बात करते हैं कि आप किस तरह अपनी रोजाना लाइफ में गरीब बनते जा रहे हैं।
1. सुबह लेट उठना : अगर आप सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं और आपकी आदत सुबह जल्दी उठने की नहीं है। तो यह आपके स्वास्थ्य कर्म व कारणों से गरीब बना सकती है।
2. अत्यधिक फोन चलाना : अगर आप सुबह बिस्तर से उठते ही अपना फोन देखना शुरू करते हैं और सोते समय भी ज्यादा देर तक फोन देखते है। तो यह आपकी आदत आपको समय के लिए गरीब बना सकती है।
3. रील्स देखने में समय नष्ट करना : अगर आप भी अपने फोन में ज्यादा समय तक रील्स देखते हैं और अपने मित्रों को रील भेजते हैं तो यह आपको बंद करना चाहिए ताकि आप अपने समय का सही उपयोग कर सके वरना आपको इसके नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।
4. फालतू के कंटेंट देखना: आजकल इंटरनेट पर हर कोई अपने फोटो, रिल्स, वीडियो, लाइफस्टाइल कॉन्टेंट, डेली फालतू लाइव वीडियो जैसी अन्य गतिविधियां प्रदर्शित करने में लगे होते है। लेकिन आप सभी को इन सब फालतू की बातों से दूर रहना है और अपने काम पर ध्यान देना है।
5. फालतू के मैसेज भेजना: अगर आपकी भी यह आदत है कि आप हर किसी को बेकार के मैसेज भेजते हैं तो इस आदत को आज ही बंद कीजिए और अपने समय को सही दिशा में उपयोग करें।
6. नया सीखने की चाह न रखना: अगर आप आज के समय के हिसाब से कुछ नया नहीं सीख रहे हैं या कुछ नया सीखने की चाहत नहीं रखते हैं। तो आप वास्तविक रूप से गरीब बनते जा रहे हैं।
इन कुछ एक पॉइंट्स को पढ़कर आप सभी के मन में कुछ आदतें जरूर याद आई होगी और आप सभी समझ गए होंगे। कि हम आपको क्या बताना चाहते हैं इस ब्लॉग के जरिए।
नोट: इस ब्लॉग में गरीब शब्द का प्रयोग किसी की आर्थिक स्थिति के लिए नहीं किया गया है यहां गरीब शब्द पैसे से संबंधित नहीं प्रयोग किया गया है बल्कि यह उन तमाम आदतों के लिए उपयोग में लाया गया है। ताकि आप सभी समझ सके की आप उन आदतों से किस तरह सही में आर्थिक रूप से सामाजिक रूप से और मानसिक रूप से गरीब बनते जा रहे हैं। इसलिए हमारे ब्लॉग में गरीब शब्द का प्रयोग किया गया है।
धन्यवाद।
📝

शानदार विचार व्यक्त किए हैं आप ने
ReplyDeleteधन्यवाद जी।
DeleteGreat
ReplyDeleteVery nice blog
ReplyDelete